कुशल रणनीतिकार है प्रभावशाली अजय कुमार भल्ला

कुशल रणनीतिकार है प्रभावशाली अजय कुमार भल्ला

कुशल रणनीतिकार है प्रभावशाली अजय कुमार भल्ला

देश के वर्तमान गृह सचिव वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अजय कुमार भल्ला असम मेघालय कैडर के 1984 बैच के आईएएस है ।  इनकी गिनती देश के बेहद काबिल और अनुभवी अधिकारियों में होती है.  जानकारों की मानें तो अजय भल्ला को गृह मंत्रालय के लिए स्वयं गृहमंत्री अमित शाह ने चुना है क्योंकी इन्हे एक कुशल रणनीतिकार और दूरदर्शी ब्यूरोक्रेट माना जाता है । ये अगले 2 वर्षों के लिए गृह सचिव नियुक्त किए गए हैं । इन्हे गृह मंत्रालय का दायित्व उस समय दिया है जब कश्मीर को लेकर वर्तमान सरकार एक बड़ा फैसला ले चुकी थी और वहां हालात सामान्य करना सबसे बड़ी चुनौती है। बात इतनी ही नहीं है सरकार की प्राथमिकता तो नक्सलवाद और पूर्वोत्तर से उग्रवाद को खत्म करने की भी है। बताया जा रहा है कि चूंकि असम में अजय कुमार भल्ला ने आंतरिक अस्थिरता पर लगाम कसने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी , इसलिए सरकार को इनके लंबे प्रशासनिक अनुभव का अच्छा लाभ मिलेगा । देश की आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों से मुकाबले के लिए इनका चयन भी इनकी काबिलियत की व्याख्या है। इससे पहले वे देश के ऊर्जा सचिव के तौर पर नियुक्त थे , जहां उन्होंने उत्कृष्ट सोच और जवाबदेह कार्यशैली का बेहतरीन प्रदर्शन किया , सौभाग्य योजना को पुरे देश में सफलतापूर्वक क्रियान्वयन उनकी शानदार गवर्नेंस क्षमता को साबित करता है । ऊर्जा मंत्रालय से पहले उनके पास फॉरेन ट्रेड के डीजी का ओहदा था और इस भूमिका में भी उन्होंने सरकार के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया।  सज्जन व्यक्ति की छवि वाले  अजय कुमार भल्ला दिल्ली के निवासी हैं ,उन्होने ऑस्ट्रेलिया की क्वीन्स लैंड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है। इन्हे बेहद मिलनसार और बेहतरीन इंसान माना जाता हैं ।कहा जाता है कि वे अपने फैसलों में इंसानियत को सबसे ऊपर रखते हैं । अजय कुमार भल्ला भारत सरकार के कोयला मंत्रालय में बतौर ज्वाइंट सेक्रेटरी और एडिशनल सेक्रेटरी काम कर चुके हैं। वे भारत सरकार के शिपिंग विभाग के निदेशक (बंदरगाह) भी रहे हैं. ।असम- मेघालय कैडर में महत्वपूर्ण विभागों में कार्य का इन्हे एक लंबा अनुभव रहा हैं। 

अहम फैसले लेने की त्वरित क्षमता, शानदार गवर्नेंस , दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच , गंभीरता और व्यवहार कुशलता, जवाबदेह कार्यशैली जैसे मुख्य बिंदुओं पर किए गए फेम इंडिया मैगजीन - एशिया पोस्ट के वार्षिक सर्वे असरदार ब्यूरोक्रेट्स 2019 में अजय कुमार भल्ला प्रमुख स्थान पर हैं ।


Click Here To See More