नारी संवेदनाओं को बुलंद आवाज देती भारती लव्हेकर

नारी संवेदनाओं को बुलंद आवाज देती भारती लव्हेकर

मुंबई की वर्सोवा से भाजपा विधायक डॉ. भारती लव्हेकर की गिनती महाराष्ट्र के सुशिक्षित, दूरदर्शी व सभ्य राजनेताओं में होती है। उन्हें क्षेत्र की जनता ने लगातार दो बार अपना प्रतिनिधि चुना है और वे गरीबों, कमजोर वर्ग की महिलाओं व बच्चों की मदद करने के अपने इरादे को और मजबूत करने में जुटी हैं। उनके समर्थकों का मानना है कि उनके कार्यकाल में उनके क्षेत्र का समुचित विकास हुआ है।

डॉ. भारती लव्हेकर का जन्म 6 जून 1966 को एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। उन्होंने मराठवाड़ा विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ग्रैजुएशन, पॉलीटिकल साइंस में एम.ए., एम. फिल. तथा पॉलिटिक्स ऑफ़ यूनिफार्म सिविल कोड पर पीएचडी भी की।  उनके विचार हमेशा क्रांतिकारी रहे और सामाजिक विषमता उन्हें हमेशा परेशान करती रही। इससे निपटने के लिए उन्होंने वर्ष 2009 में ती फाउंडेशन और घरकाम करनेवाली महिलाओंके तरक्की के लिए आपली मोलकरीन एनजीओ बनाया। जब वर्ष 2011 के जनगनणा की रिपोर्ट में बीड के सिरूर कासर को महाराष्ट्र भर में सबसे कम लड़कियों वाला तालुका पाया गया तो उनके एनजीओ ने वहां के सभी 120 गांवों को तीन वर्षों के लिए गोद ले लिया। उन्होंने विभिन्न योजनाएं बनाकर लिंगानुपात को 1000 पुरुषों के मुकाबले स्त्रियों की संख्या 669 से 921 तक पहुँचाया।

डॉ. भारती लव्हेकर ने राजनीति का सफर नैशनिलस्ट कांग्रेस पार्टी से शुरू किया, लेकिन जल्दी ही शिव संग्राम पार्टी ज्वाइन कर ली। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में इस पार्टी का भाजपा से गठबंधन हुआ और उन्हें वर्सोवा से टिकट मिला। उन्होंने महिला अधिकारों को अपने घोषणापत्र का हिस्सा बनाया और उन्हें जीत हासिल हुई। उन्होंने महिला अधिकारों के मुद्दों को अक्सर विधानसभा में भी उठाया। उन्होंने देखा कि उनके क्षेत्र में बड़ी संख्या में गरीब महिलाएं रहती हैं जो सैनिटरी पैड नहीं खरीद सकतीं। दुख की बात ये भी थी कि महिलाएं इसके लिए अपने घर में भी आवाज उठाने में संकोच करती थीं। उन्होंने इस समस्या को समझा और एक अपनी तरह का अनोखा सैनिटरी पैड बैंक शुरू किया। इसके लिए उन्हें खासी प्रशंसा हासिल हुई और कई नामी-गिरामी हस्तियों का नैतिक व आर्थिक समर्थन भी मिला।

वर्ष 2018 में राष्ट्रपति के हाथों डॉ. भारती लव्हेकर को 'फर्स्ट लेडी अवार्ड' भी प्राप्त हुआ। वर्ष 2019 में वे भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ीं और उन्हें दोबारा जीत हासिल हुई। फेम इंडिया - एशिया पोस्ट "उम्दा विधायक सर्वे" में व्यक्तित्व, छवि, जनता से जुड़ाव, कार्यशैली, लोकप्रियता , विधानसभा में उपस्थिति और प्रश्न, बहस में भागीदारी, विधायक निधि का उपयोग व सामाजिक सहभागिता आदि 10 मुख्य मापदंड पर किये गये सर्वे में वर्सोवा की विधायक डॉ. भारती लव्हेकर को दूरदर्शी कैटगरी में प्रमुख स्थान प्राप्त हुआ है।

सर्वे स्रोत - विभिन्न प्रश्नों पर विधानसभा क्षेत्रों की राय, विधायिका और मीडिया से जुड़े लोगों से स्टेक होल्ड सर्वे और विधानसभा से उपलब्ध डाटा के आधार पर।