श्रेष्ठता को सम्मान — एक सामाजिक संकल्प
फेम इंडिया श्रेष्ठ सांसद सम्मान 2026
श्रेष्ठ कार्यों को पहचान देना और उत्कृष्टता का सम्मान करना किसी भी जागरूक समाज की सशक्त परंपरा होती है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए फेम इंडिया मैगज़ीन ने पूर्व वर्षों की भाँति इस वर्ष भी उन सांसदों को रेखांकित करने का प्रयास किया है, जिन्होंने अपने कार्य, आचरण और संसदीय योगदान से विशिष्ट पहचान बनाई है।
फेम इंडिया मैगजीन ने सर्वे एजेंसी एशिया पोस्ट के सहयोग से विस्तृत सर्वेक्षण, शोध, जनमत, संसदीय प्रदर्शन और ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर उन 95 जनप्रतिनिधियों की पहचान करने का प्रयास किया है, जो न केवल अपने क्षेत्र की समस्याओं, अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को प्रभावी ढंग से संसद में स्वर दे रहे हैं, बल्कि सदन की गरिमा, संसदीय मर्यादा और लोकतांत्रिक परंपराओं को भी सुदृढ़ बना रहे हैं। मंत्रियों और नेता प्रतिपक्ष को सर्वे से बाहर रखा गया है।
हमने फिलहाल इस सर्वेक्षण में सांसदों की सदन में उपस्थिति, बहस में हिस्सेदारी, सदन में प्रश्नों की संख्या, उनके द्वारा लाये गये प्राइवेट बिल, सांसद निधि का सही उपयोग व सामाजिक सहभागिता को मुख्य मापदंड बनाया है। इसके बाद होने वाले सर्वे में सांसदों का जनता से जुड़ाव, उनका प्रभाव, उनकी छवि, उनकी पहचान, कार्यशैली, आदि मानदंडों पर परखा जाएगा। इस लिस्ट में चयनित होने के लिए सिर्फ एक शर्त है, वो है ‘अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन’, जो इन सांसदों ने भली-भाँति करने का प्रयास किया है।
हम आपसे भी इस लोकतांत्रिक अभियान में सहभागी बनने का आग्रह करते हैं। यदि आपकी दृष्टि में इन नामों में से कोई सांसद, अथवा इनके अतिरिक्त कोई अन्य लोकसभा सदस्य, अपनी कार्यशैली, जनसेवा और संसदीय योगदान के आधार पर इस सम्मान के पात्र हैं, तो कृपया उनका नाम हमें कमेंट, संदेश अथवा ईमेल fameindia.publication@gmail.com के माध्यम से अवश्य भेजें। सभी 95 नाम वर्णमाला के अनुक्रम में हैं। आपके सुझाव पर अन्य 5 नाम जोड़े जाएंगे, जिन्हें सर्वे में शामिल किया जाएगा। व्यापक सर्वे के बाद अंतिम चरण में चुने गए कुल 25 सांसदों को आगामी अंक में प्रकाशित किया जाएगा।
आलोक कुमार सुमन — गोपालगंज, बिहार (JD-U)
आनंद भदौरिया — धौरहरा, उत्तर प्रदेश (SP)
अदूर प्रकाश — अत्तिंगल, केरलम (INC)
अनमोल रामसिंह कोल्हे — शिरूर, महाराष्ट्र (NCP-SP)
अनुप संजय धोत्रे — अकोला, महाराष्ट्र (BJP)
एंटो एंटनी — पथानमथिट्टा, केरलम (INC)
अनुराग शर्मा — झांसी, उत्तर प्रदेश (BJP)
अनुराग सिंह ठाकुर — हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश (BJP)
अरुण गोविल — मेरठ, उत्तर प्रदेश (BJP)
अरविंद गणपत सावंत — मुंबई दक्षिण, महाराष्ट्र (शिवसेना-UBT)
असदुद्दीन ओवैसी — हैदराबाद, तेलंगाना (AIMIM)
भारती पारधी — बालाघाट, मध्य प्रदेश (BJP)
भ्रतृहरि महताब — कटक, ओडिशा (BJP)
बिद्युत बारन महतो — जमशेदपुर, झारखंड (BJP)
बृजमोहन अग्रवाल — रायपुर, छत्लीसगढ़ (BJP)
ब्रिजेंद्र सिंह ओला — झुंझनू, राजस्थान (INC)
ब्रिजेश चौटा — दक्षिण कन्नड, कर्नाटक (BJP)
सी एन अन्नादुरई — तिरुवनामलई, तमिलनाडु (DMK)
चंद्रशेखर — नगीना, उत्तर प्रदेश (ASP-KR)
दामोदर अग्रवाल — भीलवाड़ा, राजस्थान (BJP)
देलकर कलाबेन मोहनभाई — दादरा-नागर हवेली (BJP)
धर्मेंद्र यादव — आजमगढ़, उत्तर प्रदेश (SP)
दिलीप सैकिया — दरांग-उदालगुड़ी, असम (BJP)
दिनेशभाई मकवाना — अहमदाबाद पश्चिम, गुजरात (BJP)
दुरई वाइको — तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु (MDMK)
ईटाला राजेंद्र — मलकाजगिरि, तेलंगाना (BJP)
फग्गन सिंह कुलस्ते — मंडला, मध्य प्रदेश (BJP)
गायकवाड़ वर्षा एकनाथ — मुंबई उत्तर मध्य, महाराष्ट्र (INC)
ज्ञानेश्वर पाटिल — खंडवा, मध्य प्रदेश (BJP)
हनुमान बेनीवाल — नागौर, राजस्थान (RLP)
हेमंत विष्णु सवारा — पालघर, महाराष्ट्र (BJP)
इंद्रा हांग सुब्बा — सिक्किम, सिक्किम (SKM)
जगदंबिका पाल — डुमरियागंज, उत्तर प्रदेश (BJP)
जनार्दन सिंह सिग्रीवाल — महाराजगंज, बिहार (BJP)
जुगल किशोर — जम्मू, जम्मू-कश्मीर (BJP)
के. सी. वेणुगोपाल — अलाप्पुझा, केरलम (INC)
कमलेश जांगड़े — जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ (BJP)
कंगना रनौत — मंडी, हिमाचल प्रदेश (BJP)
कीर्ति झा आजाद — बर्धमान-दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल (AITC)
खगेन मुर्मु — मालदा उत्तर, पश्चिम बंगाल (BJP)
कोडिकुन्नी सुरेश — मवेलिक्कारा, केरलम (INC)
लुंबा राम, — जालोर, राजस्थान (BJP)
मालविका देवी — कालाहांडी, ओडिशा (BJP)
मालविंदर सिंह कंग — आनंदपुर साहिब, पंजाब (AAP)
मणि ए. — धर्मपुरी, तमिलनाडु (DMK)
मनीष तिवारी — चंडीगढ़, चंडीगढ़ (INC)
मन्ना लाल रावत — उदयपुर, राजस्थान (BJP)
मनोज तिवारी — उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दिल्ली (BJP)
मोहम्मद जावेद — किशनगंज, बिहार (INC)
मुरासोली एस. — तंजावुर, तमिलनाडु (DMK)
एन. के. प्रेमचंद्रन — कोल्लम, केरलम (RSP)
नरेश गणपत म्हास्के — ठाणे, महाराष्ट्र (शिवसेना)
नबा चरण माझी — मयूरभंज, ओडिशा (BJP)
नवास कानी के. — रामनाथपुरम, तमिलनाडु (IUML)
नवीन जिंदल — कुरुक्षेत्र, हरियाणा (BJP)
नीलेश ज्ञानदेव लंके — अहमदनगर, महाराष्ट्र (NCP-SP)
निशिकांत दुबे — गोड्डा, झारखंड (BJP)
ओमप्रकाश उर्फ पवन राजेनिंबालकर — उस्मानाबाद, महाराष्ट्र (SS-UBT)
पी. पी. चौधरी — पाली, राजस्थान (BJP)
पूनमबेन हेमतभाई माडम — जामनगर, गुजरात (BJP)
प्रदीप कुमार सिंह — अररिया, बिहार (BJP)
प्रणति सुशीलकुमार शिंदे — शोलापुर, महाराष्ट्र (INC)
प्रशांत यादवराव पडोले — भंडारा गोंदिया, महाराष्ट्र (INC)
प्रवीण पटेल — फूलपुर, उत्तर प्रदेश (BJP)
राहुल कसवां — चुरू, राजस्थान (INC)
राजकुमार सांगवान — बागपत, उत्तर प्रदेश (RLD)
राजीव प्रताप रूडी — सारण, बिहार (BJP)
राजीव राय — घोसी, उत्तर प्रदेश (SP)
राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव — पूर्णिया, बिहार (Independent)
राम शिरोमणि वर्मा — श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश (SP)
रामवीर सिंह बिधूड़ी — दक्षिण दिल्ली, दिल्ली (BJP)
रविंद्र दत्ताराम वाइकर — मुंबई उत्तर-पश्चिम, महाराष्ट्र (शिवसेना)
रविंद्र शुक्ला उर्फ रवि किशन — गोरखपुर, उत्तर प्रदेश (BJP)
संबित पात्रा — पुरी, ओडिशा (BJP)
संजय दीना पाटिल — मुंबई उत्तर-पूर्व, महाराष्ट्र (शिवसेना-UBT)
संजना जाटव — भरतपुर, राजस्थान (INC)
सप्तगिरि शंकर उलाका — कोरापुट, ओडिशा (INC)
सेल्वम जी. — कांचीपुरम, तमिलनाडु (DMK)
शंकर लालवानी — इंदौर, मध्य प्रदेश (BJP)
शशि थरूर — तिरुवनंतपुम, केरलम (INC)
शेर सिंह घुबाया — फिरोजपुर, पंजाब (INC)
श्रीकांत एकनाथ शिंदे — कल्याण, महाराष्ट्र (शिवसेना)
श्रीरंग अप्पा चंदू बार्ने — मावल, महाराष्ट्र (शिवसेना)
स्मिता उदय वाघ — जलगांव, महाराष्ट्र (BJP)
सौगत राय — दमदम, पश्चिम बंगाल (AITC)
सुप्रिया सुले — बारामती, महाराष्ट्र (NCP-SP)
सुधीर गुप्ता — मंदसौर, मध्य प्रदेश (BJP)
टी. सुमति उर्फ तमिझाची थंगापांडियन — चेन्नई दक्षिण, तमिलनाडु (DMK)
तेजस्वी सूर्या — बेंगलुरु दक्षिण, कर्नाटक (BJP)
उज्ज्वल रमण सिंह — इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश (INC)
उमेशभाई बाबूभाई पटेल — दमन - दीव, दादरा एवं नगर हवेली (Ind.)
उत्कर्ष वर्मा मधुर — खीरी, उत्तर प्रदेश (SP)
विजय बघेल — दुर्ग, छत्तीसगढ़ (BJP)
विशालदादा प्रकाशबापू पाटिल — सांगली, महाराष्ट्र (Independent)
योगेंद्र चंदौलिया — उत्तर-पश्चिम दिल्ली, दिल्ली (BJP)